सफलता की कहानी-1 लकवाग्रस्त काश्तकार नेमाराम के घर पर जाकर किया खाता विभाजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन कल्याण शिविरों के तहत जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं व कार्यों के निस्तारण के केंद्र बन रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को तहसील क्षेत्र लाडनूं की ग्राम पंचायत दुजार में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग ने जिला कलक्टर अवधेश मीणा एवं उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ के निर्देशन में प्रशासनिक संवेदनशीलता का अनूठा एवं अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। ग्राम पंचायत दुजार में आयोजित शिविर में श्री पदमाराम पुत्र हीराराम यादव ने शिविर प्रभारी तहसीलदार अनिरूद्ध देव पाण्डेय से निवेदन किया कि हम दो भाई है, और हम हमारे खेत का विभाजन करवाना चाहते हैं। मेरा भाई लकवाग्रस्त है और वह खेत में बनी अपनी ढाणी में परिवार के साथ रहता है। वह शिविर में आने में असमर्थ है। अगर वहां जाकर विभाजन प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करवा लिये जाये तो हमारा भी काम हो जावें।
इस पर शिविर प्रभारी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तुरंत ही नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक, ऑफिस कानूनगो गोपाल राम एवं हल्का पटवारी मूली रेवाड़ को प्रार्थी के लकवाग्रस्त भाई नेमाराम के उनके खेत में बनी ढाणी में घर पर जाकर विभाजन प्रस्ताव तैयार कर पेश करने हेतु निर्देशित किया। राजस्व विभाग की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए विभाजन प्रस्ताव तैयार कर लकवाग्रस्त नेमाराम के घर पर जाकर विभाजन प्रस्ताव पर दोनों भाईयों के हस्ताक्षर करवाकर मौके पर ही काश्तकारों को राहत प्रदान की।
खाता विभाजन होने पर काश्तकार नेमाराम ने प्रशासन की इस संवेदनशीलता पर अत्यधिक प्रसन्नता हुआ व्यक्त करते हुए राजस्व प्रशासन और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सभागार बस्ती में। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 09.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…
पूरी खबर पढ़ें →
*मगध मेडिकल अस्पताल में व्यवस्था सुधार को लेकर डीएम सख्त* *साफ-सफाई में कमी पर छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल* *अमोढ़ा / हरैया-बभनान:* हरैया-बभनान मार्ग पर महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।