मानव अधिकार मिशन का 15वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, महिला सशक्तिकरण व नशामुक्ति पर दिया गया जोर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। मानव अधिकार मिशन झारखंड प्रदेश का 15वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को मोरहाबादी स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भक्तिमय नृत्य-गान के साथ हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एस. शारिक उमरका (अधीक्षक, एनसीबी) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नशा छोड़ो अभियान को सक्रिय रूप से लागू करने की आवश्यकता पर बल देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथियों में मोनीका डे (आईआईडीएफ चेयरपर्सन), कथक नृत्यांगना गार्गी शरण, समाजसेविका एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका प्रतिमा घोष, छात्र क्लब ग्रुप के वरीय संरक्षक गौरीशंकर शर्मा, जोगिंदर उरांव, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस तथा लायन्स क्लब के लायन रतन लाल शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मानव अधिकार मिशन झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पी.के. लाला ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बताई।
मंच संचालन मीनाक्षी शर्मा और आरती वर्मा ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत मिशन की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सोहिनी बनर्जी रॉय एवं प्रदेश मीडिया सचिव शिव किशोर शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
समारोह को सफल बनाने में संध्या चौधरी, अजय गुप्ता, वीणा वर्मा, नंदा नायक, अधिवक्ता रशिका बजाज, सुनीता सिन्हा और सुरेश गुप्ता समेत कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
— शिव किशोर शर्मा
प्रदेश मीडिया सचिव, मानव अधिकार मिशन झारखंड प्रदेश
मो.: 6207862869
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकुएं में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से कोइंदी गांव में सनसनी कई दिनों से लापता थी 50…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →
रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।