पलामू क्षेत्रीय पुलिस मीट-2026 में गढ़वा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आदित्य कुमार नायक बने ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा। लातेहार जिले में 17 से 19 जून 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस मीट-2026 में गढ़वा पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गढ़वा, पलामू और लातेहार जिलों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया।
पुलिस मीट के दौरान साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टिगेशन, फोरेंसिक साइंस, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ-रूल्स एंड जजमेंट, फिंगर प्रिंट, क्राइम सीन फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, लिफ्टिंग एंड पैकेजिंग, कंप्यूटर, मेडिको-लीगल तथा डॉग स्क्वॉड सहित विभिन्न विषयों पर परीक्षण आयोजित किए गए।
इस प्रतियोगिता में पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य कुमार नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ-रूल्स एंड जजमेंट, फोरेंसिक साइंस (लिखित परीक्षा) तथा सीन ऑफ क्राइम फोटोग्राफी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं फिंगर प्रिंट प्रैक्टिकल एवं ओरल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। कुल तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर वह पलामू क्षेत्रीय पुलिस मीट-2026 के ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियन बने।
इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम ने फोरेंसिक साइंस और मेडिको-लीगल विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान गढ़वा जिला पुलिस टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पलामू रेंज पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में ओवरऑल रनर-अप का गौरव प्राप्त किया। इस उपलब्धि से गढ़वा पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है और अधिकारियों व जवानों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 09.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बण्डा एवं थाना विनायका में पंजीबद्ध अपराधों…
पूरी खबर पढ़ें →
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…
पूरी खबर पढ़ें →
*मगध मेडिकल अस्पताल में व्यवस्था सुधार को लेकर डीएम सख्त* *साफ-सफाई में कमी पर छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल* *अमोढ़ा / हरैया-बभनान:* हरैया-बभनान मार्ग पर महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।