देवबंद में पुलिस-मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर गौकश के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा व बाइक बरामद


देवबंद में पुलिस-मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर गौकश के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा व बाइक बरामद
चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल गिरफ्तार; एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहसान पुत्र असगर निवासी भन्हेड़ा खास, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि आरोपी थाना देवबंद का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 76A है।
पुलिस के अनुसार, देर रात थाना देवबंद पुलिस टीम द्वारा दीवालहेड़ी पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस के सामने आए। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।
बताया गया कि भागते समय कच्चे रास्ते पर बाइक फिसल गई, जिसके बाद दोनों आरोपी खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दोबारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अहसान के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी देवबंद में भर्ती कराया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौकशी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी गौकशी के एक मामले में वांछित भी चल रहा था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर
🎤 निर्भीक पत्रकारिता | निष्पक्ष खबर | जनता की आवाज़
📞 संपर्क सूत्र: 8217554083
🌍 देश-प्रदेश से लेकर सहारनपुर तक की हर बड़ी और सच्ची खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…
👍 हमारे Facebook Page को Follow करें
🔁 खबरों को Share करें और जुड़े रहें ताज़ा अपडेट के साथ
📰 आपकी आवाज़, आपका चैनल — हलचल इंडिया न्यूज़
🔥 सच्ची खबर, सबसे पहले — सिर्फ आपके अपने न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





