बिजनौर में भीषण गर्मी, तापमान 36 डिग्री पारः एक सप्ताह में 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बिजनौर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। शनिवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा, जिससे दोपहर के समय शहर की सड़कें और बाजार सूने दिखाई दिए। दुकानदार खाली बैठे नजर आए और लोग गर्मी से बचने के लिए विभिन्न उपाय करते दिखे।
जिले में पिछले दो सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया गया है। मानसून के आगमन में अभी कुछ दिन शेष हैं। 12 जून को हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे उमस बनी हुई है।
तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो 12 जून को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद 13 जून को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, 14 जून को 36 डिग्री और 15 जून को 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस अवधि का सर्वाधिक तापमान रहा।
16 और 17 जून को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस बरकरार रही। 18 जून को अधिकतम तापमान फिर बढ़कर 36.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, और 19 जून को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री तथा न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न उपाय अपना रहे हैं। कई लोग पेड़ों की छांव में आराम करते और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते देखे गए। कुछ लोग कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का सहारा ले रहे हैं, जबकि कुछ लोग मजबूरी में सिर पर कपड़ा रखकर ही बाहर निकल रहे हैं। नहरों, तालाबों और नदियों में स्नान करते हुए भी लोग नजर आए।
नगीना स्थित मौसम विभाग के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…
पूरी खबर पढ़ें →
*मगध मेडिकल अस्पताल में व्यवस्था सुधार को लेकर डीएम सख्त* *साफ-सफाई में कमी पर छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
कांधला संवाददाता: श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा पूरे धार्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल* *अमोढ़ा / हरैया-बभनान:* हरैया-बभनान मार्ग पर महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsहरियाणा में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को प्रदेशभर में एक ही…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।