Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर  ने वैढ़न-1 समूह जल प्रदाय योजना का किया औचक निरीक्षण।

21 Jun 2026, 09:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260620 191001

 

सिंगरौली: कलेक्टर  ने वैढ़न-1 समूह जल प्रदाय योजना का किया औचक निरीक्षण।

धीमी प्रगति पर कलेक्टर का सख्त रुख; अनुबंध समाप्ति के नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली :  ग्रामीण क्षेत्र के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने की सरकार की प्राथमिकता को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा मध्यप्रदेश जल निगम के अंतर्गत निर्माण एजेंसी एम/एस डब्ल्यूपीआईएल द्वारा संचालित वैढ़न-1 समूह जल प्रदाय योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए परियोजना स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के इंटेक वेल एवं जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का बारीकी से अवलोकन कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जल निगम महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि परियोजना की वर्तमान भौतिक प्रगति केवल 82 प्रतिशत है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी को पानी पहुँचाने के लिए प्रस्तावित 114 उच्च स्तरीय जलाशयों (ओएचटी) में से 22 जलाशयों का निर्माण कार्य निर्माण एजेंसी द्वारा अब तक प्रारंभ ही नहीं किया गया है। वहीं, नदी या जलस्रोत से पानी उठाने वाले इंटेक वेल का कार्य भी अधूरा पाया गया, जिसकी प्रगति लगभग 70 प्रतिशत ही है। इसके अलावा, गाँवों में जल प्रदाय प्रणाली के परीक्षण (टेस्टिंग) कार्य की स्थिति भी अत्यंत धीमी पाई गई तथा अब तक केवल एक ग्राम में ही पानी की सप्लाई का परीक्षण प्रारंभ किया जा सका है।

पेयजल जैसे संवेदनशील कार्य में बरती जा रही इस लापरवाही पर कलेक्टर श्री बैनल ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ने निर्धारित माइलस्टोन प्राप्त करने में विफल रहने एवं कार्य की लगातार सुस्त रफ्तार के मद्देनजर मध्यप्रदेश जल निगम के अधिकारियों को निर्माण एजेंसी के विरुद्ध अनुबंध समाप्ति (टर्मिनेशन) की कार्रवाई हेतु तत्काल नोटिस जारी करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एजेंसी को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित के इस कार्य में तेजी लाएं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में काम पूरा करें, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द नल से जल मिल सके। इस निरीक्षण के दौरान मध्यप्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक, निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनसुनवाई में 78 आवेदनमिलेअपर कलेक्टर श्री राय द्वारा संबंधित अधिकारियों तत्काल निराकरण करने के दिये निर्देश
Maihar22 Sep

जनसुनवाई में 78 आवेदनमिलेअपर कलेक्टर श्री राय द्वारा संबंधित अधिकारियों तत्काल निराकरण करने के दिये निर्देश

मैहर जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मंगलवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल
Katni22 Sep

शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल

कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव
Sagar22 Sep

गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया
Sagar22 Sep

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…

पूरी खबर पढ़ें →
MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
Sagar22 Sep

MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!