सिंगरौली: कलेक्टर ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण स्थल का निरीक्षण। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण का कार्य हुआ प्रारंभ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: कलेक्टर ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण स्थल का निरीक्षण। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण का कार्य हुआ प्रारंभ।
उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का कलेक्टर ने दिए निर्देश।
सिंगरौली: जिले के शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनसीएल ग्राउंड में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। एनसीएल के सीएसआर मद से लगभग 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने स्थल का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व एक्सवेशन का कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने फाउंडेशन एवं बाउंड्री निर्माण का कार्य तत्काल प्रारंभ करने तथा निर्धारित समय सीमा तक संपूर्ण निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के खिलाड़ियों के लिए भविष्य में एक महत्वपूर्ण खेल केंद्र के रूप में विकसित होगी। कलेक्टर ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर को आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए गार्डन विकसित करने तथा बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों और खिलाड़ियों को बेहतर एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, जिससे वे खेल गतिविधियों में अधिक रुचि ले सकें।
निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए सेमी ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल, लॉन टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस सुविधा एवं क्रिकेट नेट प्रैक्टिस जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से जिले की खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर प्राप्त होगा तथा वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मैहर जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मंगलवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी इन्द्रानगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने के मामले का कुठला…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।