Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, कोयला लोड ट्रक और दो बाइक में टक्कर।

22 Jun 2026, 10:03 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260622 093003
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

सिंगरौली: NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, कोयला लोड ट्रक और दो बाइक में टक्कर

दो युवक गंभीर घायल, ट्रक चालक वाहन में फंसा; जेसीबी से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सिंगरौली :  जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।खाखन नदी के समीप सझहर घाटी के टर्निंग में सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा कोयला लोड ओवरलोड ट्रक दो बाइक सवारों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के केबिन में फंस गया। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, जो अभी तक जारी रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की पहचान एवं उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक चालक व ट्रक चालक कहां के हैं अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनसुनवाई में 78 आवेदनमिलेअपर कलेक्टर श्री राय द्वारा संबंधित अधिकारियों तत्काल निराकरण करने के दिये निर्देश
Maihar22 Sep

जनसुनवाई में 78 आवेदनमिलेअपर कलेक्टर श्री राय द्वारा संबंधित अधिकारियों तत्काल निराकरण करने के दिये निर्देश

मैहर जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मंगलवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल
Katni22 Sep

शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल

कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव
Sagar22 Sep

गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया
Sagar22 Sep

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…

पूरी खबर पढ़ें →
MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
Sagar22 Sep

MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!