धार जिला कोषालय में पदभार ग्रहण एवं विदाई समारोह सम्पन्न*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धार। जिला कोषा
लय कार्यालय में सोमवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवागत जिला कोषालय अधिकारी *श्रीमती आस्था चौरसिया* ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में पूर्व जिला कोषालय अधिकारी *श्री मान सिंह डामोर* को पदोन्नति उपरांत *डीडीवीएस संचालनालय, भोपाल* में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। श्री डामोर ने धार जिले में अपने कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं कर्मचारी हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिनकी सभी ने सराहना की।
अपने उद्बोधन में श्रीमती आस्था चौरसिया ने कहा कि वे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से कोषालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने का प्रयास करेंगी। वहीं श्री मान सिंह डामोर ने धार में मिले सहयोग और स्नेह के लिए समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सहायक कोषालय अधिकारी *श्री प्रकाश बड़ोले* सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री डामोर के उज्ज्वल भविष्य एवं श्रीमती आस्था चौरसिया के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी गुम…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी मझगवां ओपन स्थित वेयरहाउस में शासकीय धान के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वेयरहाउस…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नयागांव के मुर्राय गांव में 2 साल पहले बनाए…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।