Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

23 Jun 2026, 06:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

कोरबा – भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर भाजपा जिला कोरबा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

IMG 20260623 WA0003

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, एकात्मता और जनसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बलिदान दिवस को सार्थक बनाने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम के तहत परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

IMG 20260623 WA0002

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रेरक मिसाल : गोपाल मोदी*

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संयंत्र, बुधवारी कोरबा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी करोड़ों देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। इस अवसर पर सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, एमआईसी मेंबर अजय चंद्रा, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज ठाकुर, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, पूनीराम साहू, कुलसिंह कंवर, प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मण श्रीवास, मोंटी पटेल, ज्योति वर्मा एवं संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों ने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat live Tv news श्रीगंगानगर में कांग्रेस समर्थकों ने पुलिसकर्मी से मारपीट शुभांक शर्मा धौलपुर राजस्थान
Ganganagar21 Sep

Vande Bharat live Tv news श्रीगंगानगर में कांग्रेस समर्थकों ने पुलिसकर्मी से मारपीट शुभांक शर्मा धौलपुर राजस्थान

श्रीगंगानगर में कांग्रेस समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट…

पूरी खबर पढ़ें →
• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे
Durg21 Sep

• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे

भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा की गरिमा शर्मा बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित, 24 वोट मिले
Chittorgarh21 Sep

भाजपा की गरिमा शर्मा बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित, 24 वोट मिले

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गरिमा शर्मा विजयी घोषित हुईं।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi21 Sep

छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग नें 2026 के लिए दशहरा ,दिपावली , एवं शीतकालीन अवकाश घोषणा कर दिया है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!