शादी समारोह में बवाल, जयमाला के दौरान बाराती और घराती में जमकर मारपीट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शादी समारोह में बवाल, जयमाला के दौरान बाराती और घराती में जमकर मारपीट
चौरा गांव में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, कई
केतार(गढ़वा):थाना क्षेत्र अंतर्गत बिगहा गांव में सोमवार की रात एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया।जब जयमाला के बाद डीजे बजाने के दौरान बाराती और घराती पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प ने समारोह में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति पैदा कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि उग्र लोगों ने बारातियों की कई गाड़ियों को निशाना बनाकर उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौरा गांव निवासी ददई पासवान की पुत्री खुशबू कुमारी की शादी पांडेपुरा प्रखंड उंटारी,पलामू निवासी दशरथ पासवान के पुत्र राजू कुमार के साथ तय थी। सोमवार रात बारात पूरी धूमधाम के साथ चौरा गांव पहुंची थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन जैसे ही जयमाला के बाद डीजे बजना किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई।जिसमें लड़की सहित बाराती पक्ष के आधे दर्जन लोग घायल हो गए।
उपद्रवियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना
मारपीट की घटना से समारोह का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान गांव के कुछ उग्र तत्वों ने बारातियों पर हमला बोल दिया और वहां खड़ी कई चारपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की। गाड़ियों के शीशे टूटते ही बारातियों में दहशत फैल गई और जान बचाकर लोग इधर-उधर भागने लगे। हंसी-खुशी का माहौल देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गया।बिना शादी के ही बाराती रात में ही बैरंग वापस जाने लगे घटना की सूचना मिलते ही केतार थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उपद्रवियों की पहचान की कोशिश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाना में लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही थी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।