Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शादी समारोह में बवाल, जयमाला के बाद बाराती-घराती में जमकर मारपीट, कई घायल

23 Jun 2026, 10:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

केतार (गढ़वा)। थाना क्षेत्र के चौरा गांव में सोमवार की रात आयोजित एक शादी समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब जयमाला के बाद डीजे बजाने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना में दुल्हन समेत बाराती पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई।IMG 20260623 WA0041प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौरा गांव निवासी ददई पासवान की पुत्री खुशबू कुमारी की शादी पलामू जिले के पांडेपुरा (उंटारी प्रखंड) निवासी दशरथ पासवान के पुत्र राजू कुमार के साथ तय हुई थी। सोमवार की रात बारात धूमधाम से चौरा गांव पहुंची और जयमाला की रस्म भी संपन्न हो गई। इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।IMG 20260623 WA0041 1

उपद्रवियों ने वाहनों में की तोड़फोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान कुछ उग्र लोगों ने बारातियों पर हमला कर दिया और मौके पर खड़ी कई चारपहिया गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनमें जमकर तोड़फोड़ की। वाहनों के शीशे टूटने और स्थिति बिगड़ने के बाद बारातियों में दहशत फैल गई। खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और बाराती बिना विवाह संपन्न हुए ही रात में बैरंग वापस लौटने लगे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही केतार थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाना में लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Dhanbad21 Sep

सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे ग्राउंड में अतिक्रमण के कारण बच्चों के खेल-कूद के मैदान पर आया संकट
Dhanbad21 Sep

रेलवे ग्राउंड में अतिक्रमण के कारण बच्चों के खेल-कूद के मैदान पर आया संकट

धनबाद, कतरासगढ़ : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा के लकड़का 4/5 नंबर रेलवे ग्राउंड में अवैध निर्माण…

पूरी खबर पढ़ें →
बसंतिमाता क्षेत्र में Long Route Patrolling एवं Area Domination के दौरान केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल की कार्यवाही
Dhanbad21 Sep

बसंतिमाता क्षेत्र में Long Route Patrolling एवं Area Domination के दौरान केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल की कार्यवाही

सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद धनबाद, 20 सितम्बर 2026: भारत सरकार की "Zero Coal Leakage Tolerance Policy" के प्रभावी…

पूरी खबर पढ़ें →
उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण
Dhanbad20 Sep

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!