सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने व्यक्तिगत रूप से सुनी फरियादियों की समस्याएँ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने व्यक्तिगत रूप से सुनी फरियादियों की समस्याएँ।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज सिंगरौली मध्य प्रदेश)
सिंगरौली : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों एवं फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है तथा जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मैहर जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मंगलवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी इन्द्रानगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने के मामले का कुठला…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।