Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: सामुदायिक भवन बैढ़न में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर एवं स्वनिधि महोत्सव।

24 Jun 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260623 201858
Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: सामुदायिक भवन बैढ़न में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर एवं स्वनिधि महोत्सव।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

 

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का मिला त्वरित लाभ, डिजिटल सेवाओं के प्रति किया गया जागरूक।

 

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा सामुदायिक भवन बैढ़न में जनकल्याण शिविर, लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर रानी अग्रवाल एवं नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया और वही शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सीधे एवं त्वरित रूप से पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित ऐसे जनकल्याण शिविरों से आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सहजता से प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है, जिससे प्रत्येक पात्र हितग्राही आत्मनिर्भर बन सके। नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय ने कहा कि जनकल्याण शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा डिजिटल सेवाओं एवं स्वनिधि योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। वहीं निगम अध्यक्ष ने कहा की इस प्रकार के शिविर बीच बीच में लगाए जाते रहेंगे समय समय पर कार्य योजना के साथ ताकी सभी पात्र हितग्राफी जुड़कर इस योजना का लाभ ले सकेंगे !

शिविर में पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री संबल योजना, कर्मकार कल्याण योजना तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही स्वनिधि महोत्सव के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण सहायता के चेक भी वितरित किये गये ।

सामुदायिक भवन में आयोजित इस विशेष मेले में नगर निगम के अमले द्वारा हेल्प डेस्क के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में उपस्थित सूक्ष्म एवं लघु व्यवसायियों को डिजिटल लेनदेन, क्यूआर कोड के उपयोग तथा बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक एवं साक्षर भी किया गया।

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनसुनवाई में 78 आवेदनमिलेअपर कलेक्टर श्री राय द्वारा संबंधित अधिकारियों तत्काल निराकरण करने के दिये निर्देश
Maihar22 Sep

जनसुनवाई में 78 आवेदनमिलेअपर कलेक्टर श्री राय द्वारा संबंधित अधिकारियों तत्काल निराकरण करने के दिये निर्देश

मैहर जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मंगलवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल
Katni22 Sep

शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल

कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव
Sagar22 Sep

गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया
Sagar22 Sep

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…

पूरी खबर पढ़ें →
MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
Sagar22 Sep

MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!