Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: 15 दिवसीय अभियान के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेगी सिंगरौली पुलिस।

25 Jun 2026, 09:22 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 06 25 09.16.21

 

 

सिंगरौली: 15 दिवसीय अभियान के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेगी सिंगरौली पुलिस।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज सिंगरौली मध्य प्रदेश)

सिंगरौली: पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी साइबर जागरूकता अभियान *”SAFE CLICK-2026″ (संस्करण 2.0)* का शुभारंभ  दिनांक 24 जून 2026 को जिला पुलिस कार्यालय सिंगरौली स्थित रुस्तमजी कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। यह अभियान दिनांक *24 जून से 08 जुलाई 2026* तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया, इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर श्री अनिल पटेल, उप निरीक्षक श्री पवन सिंह, सूबेदार श्री आशीष तिवारी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं तथा आमजन को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने उपस्थित जनों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम तथा* “डिजिटल अरेस्ट”* जैसे नए साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी पुलिस, सीबीआई, ईडी, आरबीआई अथवा अन्य जांच एजेंसी किसी व्यक्ति को *”डिजिटल अरेस्ट”* नहीं करती है। यदि कोई व्यक्ति वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से स्वयं को अधिकारी बताकर डराने, धमकाने अथवा धनराशि की मांग करने का प्रयास करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

SAFE CLICK-2026 अभियान के अंतर्गत आगामी 15 दिनों तक जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, बाजारों, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोस्टर, बैनर, पम्पलेट, सोशल मीडिया, शॉर्ट फिल्म, जनसंवाद एवं अन्य माध्यमों से नागरिकों को साइबर सुरक्षा एवं “सायबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)” के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करें अथवा *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज करें।

 

सिंगरौली पुलिस का संकल्प है कि जागरूकता, सहभागिता एवं सतर्कता के माध्यम से साइबर अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जाए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल
Katni22 Sep

शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल

कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव
Sagar22 Sep

गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया
Sagar22 Sep

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…

पूरी खबर पढ़ें →
MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
Sagar22 Sep

MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…

पूरी खबर पढ़ें →
खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह
Sagar22 Sep

खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खेल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!