सिंगरौली: जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह का तबादला, कविता त्रिपाठी को मिला अतिरिक्त प्रभार।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह का तबादला, कविता त्रिपाठी को मिला अतिरिक्त प्रभार।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज सिंगरौली मध्य प्रदेश)
सिंगरौली: जिला शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली एस.बी. सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शहडोल में पदस्थ किया गया है। वहीं सुश्री कविता त्रिपाठी, सहायक संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिंगरौली को जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिंगरौली द्वारा 24 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश के परिपालन में यह प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई है। आदेश में बताया गया है कि एस.बी. सिंह, जो उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें प्रशासनिक आधार पर शहडोल स्थानांतरित किया गया है। आदेश के अनुसार, सुश्री कविता त्रिपाठी ने 24 जून 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली के अतिरिक्त प्रभार पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही श्री एस.बी. सिंह को उसी दिन अपराह्न में उनके नवीन पदस्थापन स्थल शहडोल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी इन्द्रानगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने के मामले का कुठला…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खेल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।