Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिमांशु दीक्षित, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (कानपुर उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में आपातकाल

28 Jun 2026, 04:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260627 WA0002हिमांशु दीक्षित, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (कानपुर उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर श्याम नगर स्थित परिणय गेस्ट हाउस में गोष्ठी और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया।

दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत आपातकाल पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा प्रहार था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान की मूल भावना को कुचलते हुए देशवासियों के मौलिक अधिकारों का हनन किया। उस दौरान प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई और विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व हजारों लोकतंत्र सेनानियों को बिना किसी अपराध के जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज की नई पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत करा रही है, ताकि समाज में जागरूकता बनी रहे और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

कार्यक्रम के दौरान 31 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेनानियों ने आपातकाल में जेल में बिताए गए अपने संघर्ष के दिनों के संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने यातनाएं सहने के बावजूद अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

कार्यक्रम में कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, राम बहादुर यादव, हितेश द्विवेदी, गौरव चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, आशीष साहू, मधु तिवारी, प्रवीण मिश्रा, एल.बी. सिंह पटेल, नीरज, शशांक मिश्रा भदौरिया, तेज बहादुर सिंह, ममता राजपूत, अमन शुक्ला, वंदना गुप्ता, जितेंद्र सचान, जितेंद्र सिंह, राजन चौहान, भावना उदानी, भारत छट्टानी, रोली तिवारी और हरिशंकर शुक्ला सहित तीनों जिलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!