कटनी। शहर की प्रमुख कृषि उपज मंडी इन दिनों बदहाल व्यवस्थाओं और गंदगी के कारण चर्चा में है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी। शहर की प्रमुख कृषि उपज मंडी इन दिनों बदहाल व्यवस्थाओं और गंदगी के कारण चर्चा में है। स्वच्छता के दावों के बीच मंडी परिसर डंपिंग ग्राउंड में तब्दील होता नजर आ रहा है। चारों ओर सड़ी-गली सब्जियों, फलों, प्लास्टिक और अन्य कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे किसानों, व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें
मंडी के मुख्य मार्गों पर ही कचरे का अंबार लगा हुआ है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और किसान गुजरते हैं, वहीं कई दिनों से जमा कचरे की सफाई नहीं होने से पूरे परिसर में दुर्गंध फैली हुई है। बारिश के मौसम में हालात और भी गंभीर हो गए हैं।फ़सल व बीज
सड़ते हुए जैविक कचरे के कारण मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। वहीं कचरे के ढेरों पर आवारा गाय और सांडों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
मंडी में उपज बेचने आने वाले किसानों और व्यापारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से मंडी शुल्क और अन्य करों का भुगतान करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें साफ-सुथरी और सुरक्षित व्यवस्था तक नहीं मिल रही। गंदगी के कारण माल की लोडिंग-अनलोडिंग भी प्रभावित हो रही है।
करोड़ों रुपये के राजस्व वाली इस कृषि उपज मंडी की बदहाल स्थिति मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय व्यापारियों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी परिसर की तत्काल सफाई कराई जाए तथा नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
About the Author
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।