Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: राजस्व अधिकारी सीमांकन नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की करें नियमित मॉनिटरिंग: कलेक्टर

28 Jun 2026, 09:35 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260628 091551
Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: राजस्व अधिकारी सीमांकन नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की करें नियमित मॉनिटरिंग: कलेक्टर

 

सिंगरौली: समय-सीमा के बाहर न रहे कोई भी प्रकरण, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई।: कलेक्टर श्री गौरव बैनल।

 

राजस्व अधिकारी सीमांकन नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की करें नियमित मॉनिटरिंग: कलेक्टर

 

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज  मध्य प्रदेश)

सिंगरौली : कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए हैं कि सभी राजस्व अधिकारी सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि सीमांकन कार्य और बेदखली आदेशों के पालन के दौरान कोई भी व्यक्ति अवैधानिक रूप से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाए। बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, वहीं अपर कलेक्टर ने सीमांकन के प्रकरणों की गुणवत्ता की विशेष रूप से पुष्टि करने की बात कही।

कलेक्टर  ने न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अपनी अदालतों का नियमित निरीक्षण करने तथा “पटवारी दिवस” पर पटवारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के बाहर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए और निराकृत मामलों की गुणवत्ता की भी जांच की जाए। इसके साथ ही राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त करने, डायवर्जन, जाति प्रमाण पत्र जारी करने तथा भू-अर्जन से संबंधित भुगतानों के मामलों का निराकरण शीघ्र अति शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर करने पर बल दिया गया।

बैठक में किसान कल्याण और अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत शत-प्रतिशत ई-केवाईसी और फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य बैंकों के माध्यम से पूरा कराने हेतु विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। शासकीय भवनों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन के प्रकरणों को जल्द पूर्ण करने तथा प्राकृतिक आपदा के मामलों में पात्र प्रभावित व्यक्तियों को समय पर राहत राशि वितरित करने की बात कही गई। मानसून को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र के पुल-पुलियों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। अंत में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मानव अधिकार आयोग, जनसुनवाई और सीएम हाउस से प्राप्त सभी आवेदनों व शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए और कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह,संजीव पांडेय, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, देवसर सौरव मिश्रा, चितरंगी देवेंद्र द्विवेदी, माडा नंदन तिवारी, डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की, सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!