Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: न्यायालय ने लगाया ₹31,000 का जुर्माना नो-एंट्री (प्रतिबंधित क्षेत्र) में वाहन न रोकने पर चालक पर लगा जुर्माना।

28 Jun 2026, 09:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260627 220318
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज

 

 

सिंगरौली: न्यायालय ने लगाया ₹31,000 का जुर्माना नो-एंट्री (प्रतिबंधित क्षेत्र) में वाहन न रोकने पर चालक पर लगा जुर्माना।

 

सिंगरौली:  पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के निर्देश  एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना यातायात  पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है

इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से सिंगरौली जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर निर्धारित समयानुसार नो-एंट्री (प्रतिबंधित क्षेत्र) लागू की गई है। इन स्थानों पर भारी एवं प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से तैनात रहते हैं।

दिनांक 26.06.2026 को जयंत नो-एंट्री क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी द्वारा एक वाहन चालक को रोकने का स्पष्ट संकेत दिया गया, किंतु चालक ने पुलिस के वैध निर्देशों की अवहेलना करते हुए वाहन नहीं रोका तथा आगे बढ़ गया। चालक के इस कृत्य से अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई और दुर्घटना की संभावना उत्पन्न होने के कारण  यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा थाने पर सूचना दी गई थाने के अन्य स्टाफ के द्वारा वाहन को राजीव चौक पर रोककर  जप्त किया गया।वाहन को जप्त कर भेजा गया न्यायालय।

उक्त प्रकरण में वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई उपरांत चालक को दोषी पाते हुए ₹31,000 (इकतीस हजार रुपये) का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

यातायात पुलिस सिंगरौली द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नो-एंट्री संबंधी नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए गए रुकने एवं मार्गदर्शन संबंधी संकेतों का तत्काल पालन करें। पुलिस के वैध निर्देशों की अवहेलना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।

 

सिंगरौली पुलिस का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!