Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तराखंड में बढ़ी चर्चा के बीच जानिए सिख पंथ के इस योद्धा संप्रदाय का गौरवशाली इतिहास

28 Jun 2026, 11:23 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260628 104730

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,28/06/2026। पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निहंग सिंहों से जुड़े घटनाक्रमों के बाद आम लोगों के बीच उनके इतिहास, परंपरा और जीवनशैली को लेकर जिज्ञासा तेजी से बढ़ी है। बीते करीब 15 दिनों के दौरान कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और देहरादून में निहंग समुदाय से जुड़े तीन प्रमुख मामले सामने आने के बाद लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर निहंग सिंह कौन होते हैं और सिख इतिहास में उनकी क्या भूमिका रही है।

निहंग सिंह सिख धर्म के एक विशेष और वीर योद्धा संप्रदाय से जुड़े होते हैं, जिन्हें सिख पंथ के रक्षक और धर्मयोद्धा के रूप में जाना जाता है। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की रक्षा और अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष के उद्देश्य से निहंग परंपरा को संगठित स्वरूप प्रदान किया था। उनका उद्देश्य ऐसे योद्धाओं का निर्माण करना था जो धर्म, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।

‘निहंग’ शब्द का अर्थ होता है— ऐसा व्यक्ति जो सांसारिक सुख-दुख, दर्द और आराम से अप्रभावित रहकर अपने कर्तव्य और धर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित हो। निहंग सिंह त्याग, तपस्या, सेवा और वीरता के प्रतीक माने जाते हैं।

इतिहासकारों के अनुसार, सिख साम्राज्य के शुरुआती संघर्षों के दौर में जब मुगल शासकों और विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा सिख समुदाय पर लगातार हमले किए जा रहे थे, तब निहंग योद्धाओं ने सिख धर्म और उसके अनुयायियों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से अहमद शाह दुर्रानी के हमलों के दौरान निहंगों ने अद्भुत साहस और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया था।

निहंग सिंहों की पहचान उनके विशिष्ट पहनावे और शस्त्रों से होती है। वे आमतौर पर गहरे नीले रंग का चोला पहनते हैं और सिर पर बड़ी एवं ऊंची पगड़ी, जिसे दुमाला कहा जाता है, धारण करते हैं। उनके साथ पारंपरिक शस्त्र जैसे तलवार, भाला, कृपाण, चक्र और अन्य हथियार होते हैं, जिन्हें वे केवल धार्मिक प्रतीक ही नहीं बल्कि आत्मरक्षा और धर्म रक्षा के साधन के रूप में भी देखते हैं।

निहंग परंपरा में घुड़सवारी और युद्धकला का विशेष महत्व है। वे पारंपरिक तौर पर छावनियों या डेरों में निवास करते हैं, जहां गुरुद्वारे स्थापित होते हैं और धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ युद्ध कौशल का अभ्यास भी किया जाता है। निहंग समुदाय आज भी अपनी प्राचीन परंपराओं, अनुशासन और जीवनशैली को संरक्षित किए हुए है।

उत्तराखंड में भी निहंग सिंह विभिन्न धार्मिक आयोजनों और मेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। बैसाखी पर्व, धार्मिक जुलूसों और अन्य आयोजनों के दौरान वे अपने पारंपरिक युद्ध कौशल, घुड़सवारी और शस्त्र संचालन का प्रदर्शन करते हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है।

विशेष रूप से देहरादून में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध झंडा साहिब मेला निहंग सिंहों के शौर्य और पारंपरिक करतबों को करीब से देखने का बड़ा मंच माना जाता है। यहां उनके द्वारा किए जाने वाले गतका प्रदर्शन, घुड़सवारी और युद्ध कौशल के हैरतअंगेज प्रदर्शन श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रोमांचित कर देते हैं।

हाल के घटनाक्रमों के बाद उत्तराखंड में निहंग समुदाय को लेकर चर्चा और जिज्ञासा बढ़ी है, लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि निहंग सिंह सिख परंपरा के साहस, बलिदान और धर्म रक्षा की गौरवशाली विरासत के प्रतीक रहे हैं। (शूत्रो के हवाले से)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!