Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का तीन दिवसीय जागरूकता अभियान संपन्न

28 Jun 2026, 02:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260628 WA01781

सूरजपुर/ अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर श्रीमती विनीता वार्नर तथा सचिव सुश्री पायल टोपनो के संयुक्त मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत साधु राम विद्या मंदिर सूरजपुर, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल विश्रामपुर एवं स्थानीय नशा मुक्ति केंद्र में विभिन्न कानूनी साक्षरता कार्यक्रम संपन्न हुए।

इस वर्ष तीन दिवसीय अभियान का मुख्य फोकस नालसा की ‘डॉन‘ योजना अर्थात ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं इसके मुख्य बिंदुओं से आमजन तथा विद्यार्थियों को अवगत कराना रहा। यह योजना कानूनी जागरूकता, पुनर्वास सहायता एवं त्वरित न्याय के माध्यम से नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

अभियान के दौरान साधु राम विद्या मंदिर एवं डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल विश्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) श्रीमती रुचि मिश्रा एवं व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) श्री आशीष भगत द्वारा की गई। न्यायाधीशों ने बच्चों को करियर, स्वास्थ्य एवं समाज पर नशे के घातक असर के बारे में विस्तार से समझाया। इसी क्रम में नशा मुक्ति केंद्र सूरजपुर में आयोजित विशेष सत्र का संचालन पैरा लीगल वॉलेंटियर (पीएलवी) श्री सत्य नारायण ने किया, जहाँ उन्होंने केंद्र में उपस्थित लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें पुनर्वास प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों एवं वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा इससे हर हाल में दूर रहना होगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को किशोर न्याय अधिनियम की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, संरक्षण एवं कानून द्वारा प्रदान किए गए विभिन्न कल्याणकारी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

विधिक विशेषज्ञों ने नालसा की ष्डॉनष् योजना के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए इसके मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं को मादक पदार्थों के घातक प्रभावों एवं इसके अवैध व्यापार से जुड़े कड़े कानूनों (एनडीपीएस अधिनियम) की जानकारी देकर मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाता है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नशा पीड़ितों को निशुल्क कानूनी सहायता एवं सरकारी नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्रों तक सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित कराई जाती है। स्वेच्छा से नशा छोड़ने वाले व्यक्तियों का सही मार्गदर्शन करते हुए उनकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है, ताकि वे बिना किसी सामाजिक भय के अपना इलाज करा सकें। इसके अतिरिक्त पैरा लीगल वॉलेंटियर्स के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखते हुए पीड़ितों की काउंसलिंग कर उन्हें विधिक सहायता पहुँचाई जाती है।

इस अवसर पर साधु राम विद्या मंदिर से डायरेक्टर श्री राहुल अग्रवाल, प्राचार्य श्री प्रभाकर उपाध्याय, उप प्राचार्य श्री दीन दयाल तिवारी एवं समस्त शिक्षकगण, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल से प्राचार्या श्रीमती अंबिका भारती एवं शिक्षकगण, तथा नशा मुक्ति केंद्र से प्रभारी अधीक्षक श्री रामलाल यादव, श्री अनिल साहू, श्री अविनाश रजवाड़े एवं पीएलवी श्री चिरंजीव राजवाड़े उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी नशे के रास्ते पर न चलने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!