*मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त दलाली करते पकड़े जाने पर सीधा जेल*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त दलाली करते पकड़े जाने पर सीधा जेल*
➖➖➖➖➖➖➖
अयोध्या
राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में हुई अहम बैठक में अस्पताल व्यवस्था सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ जिम्मेदारी तय करने और सजा निर्धारित करने का फैसला लिया गया। अस्पताल परिसर में स्टूडेंट्स व दवा के दलाल द्वारा की जा रही दलाली को पूरी तरह समाप्त करने का निर्देश दिया गया। अग्नि सुरक्षा को लेकर सभी कर्मचारियों को छोटे समूहों में वार्डों में 15-20 मिनट की फायर ट्रेनिंग दी जाएगी।
निजी एम्बुलेंस को अस्पताल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया। उल्लंघन करने वालों की फोटो खींचकर ग्रुप में शेयर करने और उच्चाधिकारियों को सूचित करने का फैसला हुआ। परिसर में आवारा कुत्तों को हटाने के लिए नगर निगम को पत्र भेजा जाएगा।
डॉ. विवेक पांडे को अस्पताल रखरखाव (इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रिकल, उपकरण, स्टरलाइजेशन, लॉन्ड्री आदि) की नोडल जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. लता त्रिपाठी, डॉ. प्रशांत पांडे व डॉ. धीरेंद्र सिंह को अवकाश प्रबंधन, स्टाफ शिकायत निवारण व अनुशासन की जिम्मेदारी दी गई।
सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई। तीमारदारों के लिए विजिटिंग कार्ड अनिवार्य कर दिए गए। कर्मचारियों के लिए वाहन पास स्टिकर और आईडी कार्ड साथ रखना जरूरी होगा। किसी भी स्टाफ विवाद में पहले अस्पताल प्रशासन को सूचित करना होगा, अन्यथा प्रशासन जिम्मेदारी नहीं लेगा।
बैठक में तीन कर्मचारियों (वार्डबॉय सुभाष चंद्र, नर्सिंग स्टाफ सार्थक द्विवेदी व विकास सिंह) की अनुपस्थिति पर शिकायतें दर्ज की गईं और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। ईमानदारी से कार्य न करने वाले सुपरवाइजरों को तुरंत हटाने का सख्त आदेश दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।