सिंगरौली: 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया गया, सिंगरौली में 2.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया गया, सिंगरौली में 2.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली: पोलियो उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन आज 28 जून से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2 लाख 12 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान के प्रथम दिन 28 जून को जिले भर में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर ऐसे बच्चों को दवा देंगी जो पहले दिन किसी कारणवश छूट गए हों।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण कराने वाले बच्चों को भी अभियान के दौरान पोलियो की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी, जिससे उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से पूर्ण सुरक्षा मिल सके।
मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में एक साथ चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना तथा बच्चों को आजीवन सुरक्षित रखना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।