सिंगरौली: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल सीएसपी उमेश प्रजापति और एसडीओपी राहुल सैयाम का हुआ तबादला।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल सीएसपी उमेश प्रजापति और एसडीओपी राहुल सैयाम का हुआ तबादला।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए शनिवार देर रात 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल का असर सिंगरौली जिले पर भी पड़ा है, जहां नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) विंध्यनगर और एसडीओपी चितरंगी के पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार, विंध्यनगर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) उमेश प्रजापति तथा चितरंगी के एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम का तबादला कर उन्हें सहायक सेनानी, हॉक फोर्स, बालाघाट पदस्थ किया गया है। वहीं, हेमंत कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी), विंध्यनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही ललित बैरागी को एसडीओपी चितरंगी के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रदेशभर के कई जिलों के पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसके अलावा बालाघाट स्थित हॉक फोर्स में डीएसपी स्तर के 18 अधिकारियों की सहायक सेनानी के रूप में पदस्थापना की गई है, जबकि बालाघाट जिले में चार नए एसडीओपी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।