Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अंतर्विभागीय बैठक से संबंधित जारी की गयी

29 Jun 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अंतर्विभागीय बैठक से संबंधित जारी की गयी

*सीएमओ कार्यालय में द्वितीय अंतर्विभागीय टास्कफोर्स बैठक संपन्न*

*1 जुलाई से पूरे माहपर्यंत संचालित होंगी विविध गतिविधियां — सीएमओ*

*झांसी दि०- 29 जून 2026*
1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित की होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत द्वितीय अंतर्विभागीय टास्कफोर्स बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी के सभागार में किया गया।Screenshot 20260629 210708 Facebook

Screenshot 20260629 210723 Facebook बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ शिशिर पुरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी ने संबंधित विभागों के माइक्रो प्लानिंग फॉर्मैट्स तथा अपेक्षित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अंतर्विभागीय सोर्स रिडक्शन गतिविधियों में स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सहयोग किया जाएगा। स्टॉप डायरिया कैंपेन के अंतर्गत अतिरिक्त अंतर्विभागीय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। हाई रिस्क एरिया में अंतर्विभागीय सहयोग के साथ संवाहक मच्छर नियंत्रण गतिविधियां आयोजित होंगी तथा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा मच्छरों के प्रजनन अनुकूल स्थितियों की जांच घरों के अंदर जाकर की जाएगी।
अभियान के प्रथम दिवस 1 जुलाई को सभी विभागों के सहयोग से अभियान लॉन्च की गतिविधि आयोजित की जाएगी। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी में भी मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम की अध्यक्षता में जन जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सभी ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी माननीय जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम का उद्घाटन कराया जाएगा। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से अनुरोध किया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले लॉन्च अभियान में ग्राम प्रधान द्वारा आवश्यक सहयोग किया जाए।
नोडल अधिकारी डॉ उत्सव राज ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों से माइक्रोप्लान प्राप्त हो चुका है तथा माइक्रोप्लान के अनुसार ही पूरे माह भर गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

द्वितीय टास्क फोर्स की बैठक में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ रमाकांत स्वर्णकार, नोडल अधिकारी पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ उत्सव राज, जिला मलेरिया अधिकारी श्री आर के त्रिपाठी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा राजपूत, उप मलेरिया अधिकारी श्री जयप्रकाश, मलेरिया निरीक्षक सहित कृषि, सिंचाई, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, नगर निगम, ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग आदि से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar15 Sep

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!