सफलता की कहानी’ ’शहरी सेवा शिविर में शंकरलाल को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सफलता की कहानी’
’शहरी सेवा शिविर में शंकरलाल को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ’

पाली, 29 जून। राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में प्रभावी साबित हो रहे हैं। नगरपालिका खुडाला फालना में आयोजित शिविर में रोहित कुमार पुत्र शंकरलाल को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया गया। शिविर में उनके दिव्यांग होने की जानकारी मिलते ही शिविर प्रभारी एवं नगरपालिका कार्मिकों ने प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य प्रारंभ किया।
उनका सबसे पहले ई-मित्र के माध्यम से उनका आवेदन दर्ज कराया गया। इसके बाद नगरपालिका द्वारा आवेदन का त्वरित सत्यापन कर स्वीकृति के लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय भेजा गया। उसी दिन उपखंड अधिकारी द्वारा आवेदन स्वीकृत कर पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी किया गया।
आयोजित शिविर में उपखंड अधिकारी के हाथों रोहित कुमार को विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त कर रोहित कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से उनकी वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई और उन्हें बिना किसी परेशानी के योजना का लाभ मिल गया। रोहित कुमार ने इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।