मालवाहक वाहन में बच्चों को ढोना बना खतरा, यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
हरिद्वार30/06/2026। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। विशेष रूप से छोटे-छोटे बच्चों को मालवाहक वाहनों में असुरक्षित तरीके से ले जाना उनकी जान को जोखिम में डालने जैसा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर हरिद्वार यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों में बच्चों को ले जाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने और ऐसी लापरवाही दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और उन्हें किसी भी स्थिति में मालवाहक वाहनों में यात्रा न कराएं, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।