Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली:बीच सड़क प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को समय पर पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित। सिंगरौली पुलिस की संवेदनशील पहल ।

30 Jun 2026, 12:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1782722140317

 

 

सिंगरौली:बीच सड़क प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को समय पर पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित। सिंगरौली पुलिस की संवेदनशील पहल ।

जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

 

एफआरवी स्टाफ की तत्परता से सुरक्षित अस्पताल पहुंची प्रसूता, मानवता की मिसाल बनी सिंगरौली पुलिस।

 

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में सिंगरौली पुलिस लगातार कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय सेवा के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28 जून 2026 की भोर लगभग 04:00 बजे चौकी खुटार की एफआरवी-04 नियमित भ्रमण पर थी।

 

भ्रमण के दौरान खुटार बाजार के पहले तालाब के पास पुलिस टीम को बाबूलाल केवट निवासी ग्राम ढेकी मिले, जिन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी सुमन केवट (उम्र लगभग 25 वर्ष) को प्रसव हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गई। इसी दौरान सड़क पर ही महिला का प्रसव हो गया तथा अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।

 

सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षक 547 योगेन्द्र मिश्रा एवं एफआरवी पायलट रामभुवन शाह ने तत्काल चौकी प्रभारी खुटार उप निरीक्षक श्रीमती शीतला यादव एवं रात्रि मुंशी प्रधान आरक्षक 47 सच्चिदानंद तिवारी को सूचना दी। इसके बाद बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने नवप्रसूता एवं नवजात शिशु को पूरी सावधानी एवं संवेदनशीलता के साथ एफआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जच्चा एवं नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें मां एवं बच्चा दोनों पूर्णतः सुरक्षित पाए गए। परिजनों ने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए सिंगरौली पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

सिंगरौली पुलिस का यह सराहनीय कार्य एक बार फिर साबित करता है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की हर घड़ी में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

सराहनीय योगदान इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक श्रीमती शीतला यादव (चौकी प्रभारी खुटार), प्रधान आरक्षक 47 सच्चिदानंद तिवारी (रात्रि मुंशी), आरक्षक 547 योगेन्द्र मिश्रा तथा एफआरवी पायलट रामभुवन शाह की महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!