Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: प्रवेश उत्सव “स्कूल चलें हम” कार्यक्रम में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित।

30 Jun 2026, 01:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260629 175114
Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: प्रवेश उत्सव “स्कूल चलें हम” कार्यक्रम में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित।

 

लक्ष्य आधारित शिक्षा, नियमित अध्ययन एवं एआई के उपयोग पर कलेक्टर ने दिया जोर

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली:  जिले के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में प्रवेश उत्सव “स्कूल चलें हम” कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासित जीवन अपनाने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य, पसंदीदा विषय, करियर विकल्प तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के उपायों के संबंध में प्रश्न पूछे। कलेक्टर ने बच्चों के आत्मविश्वास और जिज्ञासु स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें, तो वे जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा ही जीवन की सबसे मजबूत नींव होती है। यदि प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर पर विषयों की मूलभूत समझ मजबूत हो जाए, तो आगे की उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना आसान हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे बिना किसी भय और तनाव के पूरी एकाग्रता एवं लगन के साथ पढ़ाई करें तथा प्रतिदिन नियमित अध्ययन की आदत विकसित करें।

 

कलेक्टर ने बच्चो को जानकारी देते हुयें बताया कि विद्यालय परिसर में सीएसआर मद से नीट एवं आईआईटी ,जेईई प्रतियोगी परीक्षाओ हेतु निःशुल्क कोचिंग क्लासेस आयोजित की जा रही है। यदि कोई छात्र इन सत्रो में सम्मिलित होना चाहता है तो वह सम्मिल हो सकता है।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सकारात्मक एवं उपयोगी तरीके से प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि वर्तमान समय तकनीक आधारित शिक्षा का दौर है। विद्यार्थी ए.आई. की सहायता से कठिन विषयों को सरलता से समझ सकते हैं, अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं तथा नई-नई जानकारी हासिल कर सकते हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और भविष्य में रोजगार लेने के साथ-साथ रोजगार देने वाला बनने की प्रेरणा दी।

 

कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्यालय में नियमित करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को समय-समय पर विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में एक सुव्यवस्थित एवं समृद्ध लाइब्रेरी विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान, विज्ञान, साहित्य, व्यक्तित्व विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रेरणादायक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यार्थियों में अध्ययन एवं पठन-पाठन की रुचि विकसित हो सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कविता त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष देव पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!