जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण’ ’गृह आवासित बालकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण’
’गृह आवासित बालकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी’

पाली, 30 जून। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), राजेन्द्र कुमार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा बाल गृहों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार द्वारा बाल गृह के भवन की सफाई व्यवस्था, बालकों के लिये कपड़ें, बिस्तर, भोजन व आहार, चिकित्सा व्यवस्था, पालनागृह तथा भवन की स्थिति आदि के बारे में जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार द्वारा सम्प्रेषण गृह में उपस्थित बालकों से वार्तालाप की गई तथा उनकों गृह में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, खेल, पढ़ाई इत्यादि के बारे में जानकारी ली। बाल कल्याण समिति एवं गृह स्टाफ को निर्देश दिए गए कि बालकों के गृह में प्रवेशित करवाए जाने के समय उनके परिवारजनों एवं रिश्तेदारों शीघ्र ही सूचित किया जाए एवं सम्प्रेषण गृह में आवासित बालकों को बाल न्याय मित्र की सेवाएं तत्काल उपलब्ध करवाई जाए। वर्तमान में बालकों के खेलने हेतु इंडोर गेम्स में केरम, सांप सीढ़ी, लुडो इत्यादि उपलब्ध है। बाल गृह में चिकित्सक द्वारा नियमित रूप से विजिट कर बालकों के स्वास्थ्य जांच की जाती है।
इस अवसर पर प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड गजेन्द्र कुमार, न्यायमित्र खुमाराम परिहार, समन्वयक कन्हैयालाल आदि उपस्थित रहें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।