जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति,पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, हर घर जल प्रमाणीकरण की प्रगति एवं जल आकलन सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल कार्यों व घरेलू नल कनेक्शनों की प्रगति की समीक्षा कर बकाया कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न पेयजल योजनाओं के निविदा संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर जल सेवा आकलन का कार्य एवं नल जल मित्र की नियुक्ति संबंधी कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक कारवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल के कार्यों का सत्यापन कर प्रमाणीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित करने,निर्धारित समय पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी आमजन की शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने तथा पेयजल आपूर्ति कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कारवाई करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने अवैध नल कनेक्शन पर नियमित रूप से सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल का नियमित रूप से गुणवत्ता परीक्षण करवाया जाए व जल जीवन मिशन के बकाया कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल, मुकेश गर्ग, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।