मीरजापुर थाना जिगना पुलिस द्वारा अनुमानित कीमत ₹01 लाख की हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मीरजापुर थाना जिगना पुलिस द्वारा अनुमानित कीमत ₹01 लाख की हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक: 30.06.2026 को उप निरीक्षक रामबचन यादव व जयजय राम मय पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र व रात्रि गश्त में मामूर थे कि इस दौरान पाली अण्डर ब्रिज के पास से संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार मंगला कुमार पुत्र रामकैलाश निवासी भरारी 2 पुरा वरियार थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 05.00 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब ₹ 01 लाख) व 02 अदद मोबाइल फोन व धनराशि ₹ 3000/- नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-162/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा० न्यायालय/जेल भेजा गया तथा मौके से बरामद मोटरसाइकिल UP70GH1139 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त – मंगला कुमार पुत्र रामकैलाश निवासी भरारी 2 पुरा वरियार थाना माण्डा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
विवरण बरामदगी – 05.00 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब ₹ 01 लाख) धनराशि ₹ 1100/- नगद व 02 अदद मोबाइल फोन । पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0-162/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जिगना जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय -पाली अण्डर ब्रिज रेलवे के पास, दिनांक: 30.06.2026 को समय 23:21 बजे गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –3०नि० रामबचन यादव व जयजय राम, थाना जिगना मय पुलिस टीम ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।