Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीमा सुरक्षा बल (अग्निवीर) में चयनित महावीर यादव का गांव में भव्य स्वागत

01 Jul 2026, 11:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सीमा सुरक्षा बल (अग्निवीर) में चयनित महावीर यादव का गांव में भव्य स्वागत, पहली बार घर पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब। सोनखर डीह के लाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिजनों ने जलपान पार्टी देकर बांटी खुशियां

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सोनखर डीह गांव निवासी मिन्कू यादव के पुत्र महावीर यादव के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अग्निवीर के रूप में चयनित होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद महावीर यादव पहली बार अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर पहुंचे, जहां उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

FB IMG 1782927438955

डुमरियागंज सीमा पर पहुंचते ही क्षेत्र के युवाओं, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत जुलूस डुमरियागंज से शुरू होकर शाहपुर, नेबुआ, पेडारी मुस्तहकम और मछिया होते हुए सोनखर डीह गांव पहुंचा। पूरे मार्ग में लोगों ने महावीर का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

महावीर यादव की इस उपलब्धि से गांव के युवाओं में भी देश सेवा के प्रति नया उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि महावीर ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इस अवसर पर महावीर यादव के पिता मिंकू यादव ने अपने पुत्र के पहली बार नौकरी लगने के बाद घर आने की खुशी में जलपान का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, मित्र एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने महावीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवा जीवन की शुभकामनाएं दीं।

गांव में देर तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों का कहना था कि महावीर की मेहनत, लगन और अनुशासनका परिणाम है कि उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे सोनखर डीह गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!