Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दीपक खारवाल को कैंडल मार्च से दी श्रद्धांजलि, नर्सिंग कर्मचारियों ने सरकार से न्याय और सेवाएं बहाल करने की उठाई मांग।

02 Jul 2026, 10:00 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

IMG 20260702 WA0000 motion photo 7584795021896775803

झालावाड़, 2 जुलाई। संविदा एवं प्लेसमेंट नर्सिंग अधिकारी दीपक खारवाल की मृत्यु से आहत नर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार को राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति, जिला झालावाड़ के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राज्य सरकार से न्याय एवं लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

कैंडल मार्च एस.आर.जी. मेडिकल कॉलेज के मेडिकल अधीक्षक कार्यालय के मुख्य द्वार (गणेश चौक) से प्रारंभ होकर मामा-भांजा सर्किल तक निकाला गया। इस दौरान नियमित, संविदा एवं प्लेसमेंट नर्सिंग अधिकारी और कर्मचारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत दीपक खारवाल को श्रद्धांजलि दी तथा नर्सिंग कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और रोजगार की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्लेसमेंट नर्सिंग कर्मचारियों को अचानक एवं मनमाने तरीके से सेवा से हटाए जाने के कारण प्रदेशभर के नर्सिंग कार्मिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में गठित राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति प्रदेशव्यापी आंदोलन चला रही है। समिति ने सरकार से प्रस्तुत मांग-पत्र पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए आंदोलन का सम्मानजनक समाधान करने की मांग की।

कर्मचारियों ने मांग की कि दिवंगत दीपक खारवाल के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देकर परिवार को न्याय दिलाया जाए। साथ ही हटाए गए सभी प्लेसमेंट नर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से बहाल की जाएं। भविष्य में नियमित नर्सिंग अधिकारी भर्ती में कार्यरत संविदा एवं प्लेसमेंट नर्सिंग कर्मचारियों को पूर्व की भांति अनुभव बोनस का लाभ देने की भी मांग की गई।

संघर्ष समिति ने यह भी मांग उठाई कि प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से नर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती व्यवस्था पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा भर्ती प्रक्रिया सीधे सरकार द्वारा नियमित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित की जाए।

समिति ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं प्रशासन की होगी।

कैंडल मार्च में संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष मनोज मीणा, जिला संयोजक ललित गुर्जर, एस.आर.जी. मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष लोकेश मीणा, कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, संविदा नर्सेज जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष बलराम सुमन सहित विजय राज शर्मा, अरविंद शर्मा, हरविंदर सिंह, पप्पू दांगी, शिवम् मेहरा, प्रदीप एरवाल, बालकिशन लोधा, नवल मीणा, रामकिशोर, कन्हैयालाल, रोहित कश्यप, अशोक नागर, प्रखर राठौर, लियाकत अली, रवि पाटीदार, विजय, चंद्रप्रकाश गुर्जर, सीताराम कुमार, रोशन लोधा सहित बड़ी संख्या में एस.आर.जी. एवं जनाना अस्पताल के नियमित, संविदा, प्लेसमेंट एवं राजकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में नर्सिंग कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा, न्याय एवं रोजगार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!