सिंगरौली: चार राज्यों की अंतरराज्यीय सीमावर्ती बैठक सम्पन्न, सीमा सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर बनी संयुक्त रणनीति।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: चार राज्यों की अंतरराज्यीय सीमावर्ती बैठक सम्पन्न, सीमा सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर बनी संयुक्त रणनीति।
सिंगरौली: पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर (जिला बलरामपुर-रामानुजगंज) में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीमा सुरक्षा, अंतरराज्यीय अपराधों की रोकथाम, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध मादक पदार्थ, हथियार एवं शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, संयुक्त चेकिंग एवं सूचना के त्वरित आदान-प्रदान को लेकर विस्तृत चर्चा कर संयुक्त रणनीति बनाई गई। साथ ही Safe Click 2.0 अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड के प्रति सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त साइबर जागरूकता अभियान चलाने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी सहमति बनी।
बैठक में सिंगरौली से सीएसपी विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार एवं चौकी प्रभारी सासन श्री संदीप नामदेव सहित चारों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।