रतना अवस्थी के नेतृत्व में हुआ मनोनयन, नई टीम को संगठन विस्तार और समाज सेवा की सौंपी गई जिम्मेदारी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी।
तहसील गोला गोकर्णनाथ के कुंभी गोला स्थित एक मंदिर परिसर में अखंड हिंदू वाहिनी की नई नगर कार्यकारिणी का गठन प्रदेश उपाध्यक्ष रतना अवस्थी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष रुद्र त्रिपाठी उर्फ वीरू भैया के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यकारिणी गठन से पूर्व सभी पदाधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संगठन की मजबूती, राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण का संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी में कल्पना जायसवाल को नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने उनके सामाजिक कार्यों, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व प्रदान किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कल्पना जायसवाल ने कहा कि वह संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों को और अधिक गति देने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगी।
कार्यकारिणी में नीलम गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। वहीं आरती निषाद, अनुपम मिश्रा, किरण मिश्रा और लक्ष्मी गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अंशु वर्मा को महामंत्री का दायित्व दिया गया। इसके अलावा सीता गुप्ता एवं पुष्पा शर्मा को नगर मंत्री, जबकि जूली गुप्ता को मंत्री नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष परसराम वर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन के मीडिया प्रभारी अंशु कुमार वर्मा, जितेंद्र सिंह तथा अनूप कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन एवं समन्वय किया।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, राष्ट्र सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व बृजेश…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…
पूरी खबर पढ़ें →
आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ। स्योहारा से कांठ क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रिश्तेदारी में आ रहे बाइक सवार चार लोगों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।