Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस ने चलाया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान

04 Jul 2026, 02:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260703 WA0012सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में संचालित राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के अंतर्गत दिवस-9 पर “व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं बाजार जागरूकता दिवस” के अवसर पर जिला सागर में विभिन्न स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को डिजिटल माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में डीएसपी श्रीमती प्रतिमा जैन एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोषी कनासिया द्वारा गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सागर में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 छात्राओं सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC अपडेट, OTP धोखाधड़ी, UPI फ्रॉड, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन स्टॉक/मार्केटिंग एवं निवेश धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन यौन शोषण एवं ब्लैकमेलिंग, फर्जी लिंक एवं फिशिंग जैसे साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा साइबर सुरक्षा विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। साथ ही महिलाओं एवं युवतियों के विरुद्ध साइबर माध्यम से होने वाले यौन उत्पीड़न, फर्जी प्रोफाइल, मॉर्फिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। वहीं, “व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं बाजार जागरूकता दिवस” के अंतर्गत जिले के विभिन्न बाजारों, दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर व्यापारियों, दुकानदारों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को QR कोड फ्रॉड एवं ऑनलाइन भुगतान सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से QR कोड के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर उसके बदले नकद राशि न दें, क्योंकि साइबर अपराधी इस प्रकार ठगी की राशि को नकद में परिवर्तित कर मनी ट्रेल समाप्त करने का प्रयास करते हैं, जिससे अनजाने में निर्दोष व्यक्ति भी कानूनी कार्रवाई की जद में आ सकता है। व्यापारियों को सलाह दी गई कि केवल विश्वसनीय ग्राहकों से ही डिजिटल भुगतान स्वीकार करें, प्रत्येक भुगतान की बैंक खाते में प्राप्ति की पुष्टि करें, फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाना को दें। सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं, सतर्क रहें, जागरूक रहें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में बिना विलंब 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!