चितौरा को मिली विकास की नई पहचान, विधायक लारिया ने किया भव्य तोरण द्वार का लोकार्पण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चितौरा में नवनिर्मित भव्य तोरण द्वार का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक माननीय इंजी. प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में विधिवत पूजा अर्चना कर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि विकास केवल आधारभूत सुविधाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान को सुदृढ़ करना भी उतना ही आवश्यक है। चितौरा का यह तोरण द्वार ग्राम की गरिमा, पहचान और गौरव का प्रतीक बनेगा तथा क्षेत्र में आने वाले लोगों का आत्मीय स्वागत करेगा। उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सुंदरता एवं पहचान को मजबूत करने वाले कार्य भी प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं। क्षेत्र के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरपंच, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजनों ने विधायक श्री लारिया का स्वागत करते हुए क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अवसर पर सरपंच, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।