Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

बस्ती: ‘रक्षक ही भक्षक’, दुबौलिया में वन विभाग की मिलीभगत से प्रतिबंधित पेड़ों की कटान जारी

04 Jul 2026, 08:28 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1783133713058

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती: दुबौलिया में ‘रक्षक ही भक्षक’ का खेल, एक दिन में दो बार कटे प्रतिबंधित पेड़; वन विभाग मौन

  • बस्ती: प्रदेश में वृक्षारोपण, दुबौलिया में कटान; क्या वन विभाग को DFO-रेंजर का है डर?
  • क्या दुबौलिया में पेड़ों के हत्यारों को मिल रहा विभाग का संरक्षण? उठ रहे तीखे सवाल
  • ‘लीपा-पोती’ में माहिर दुबौलिया वन विभाग: क्या माफियाओं पर होगी कार्रवाई या जारी रहेगा अवैध खेल?

बस्ती: प्रदेश सरकार जहाँ एक तरफ ‘वृक्षारोपण महाअभियान’ चलाकर हरियाली बचाने के दावे कर रही है, वहीं बस्ती जिले के दुबौलिया विकासखंड में वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी खुद ही पर्यावरण के दुश्मन बने बैठे हैं। कप्तानगंज वन रेंज के अंतर्गत दुबौलिया क्षेत्र में एक ही दिन में दो स्थानों पर प्रतिबंधित हरे पेड़ों की अवैध कटान ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​सुबह आम, शाम को गूलर; माफिया बेखौफ

​ताजा मामले में, पहले दुबौलिया क्षेत्र में एक आम के पेड़ को दिनदहाड़े काटकर साफ कर दिया गया, लेकिन स्थानीय वन दरोगा और वन रक्षक की मिलीभगत के कारण इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि दिन ढलते ही ग्राम पंचायत पेंदा (नागवीर गाँव) के समीप बंधे पर स्थित एक विशाल सरकारी गूलर के पेड़ को लकड़ी माफियाओं ने काटकर धराशायी कर दिया।

​’लीपा-पोती’ में माहिर वन दरोगा और रक्षक

​क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि दुबौलिया के वन दरोगा और वन रक्षक खुद अवैध कमाई का जरिया तलाशते हुए इन कटान माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध कटान की सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग की टीम सिर्फ ‘लीपा-पोती’ के खेल में लगी है। जहाँ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, वहाँ खानापूर्ति की जा रही है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

​ग्रामीणों का आक्रोश: “उच्च अधिकारियों तक जाएगी शिकायत”

​सरकारी संपत्ति की खुलेआम हो रही लूट से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग के इन भ्रष्ट अधिकारियों और लकड़ी माफियाओं के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई और सख्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इस मामले की शिकायत सीधे प्रदेश के उच्च अधिकारियों और वन मुख्यालय से करेंगे।

​बड़ा सवाल: रेंजर और DFO क्यों हैं खामोश?

​सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपनी कार्यशैली के कारण चर्चाओं में आए दुबौलिया के वन दरोगा और वन रक्षक को किसका वरदहस्त प्राप्त है? कप्तानगंज के रेंजर और बस्ती के डीएफओ (DFO) इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? क्या वन विभाग के बड़े अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की इस अवैध कमाई और सरकारी संपत्ति के नुकसान पर मौन सहमति दे रहे हैं?

बस्ती की जनता पूछ रही है—आखिर ‘हरियाली’ की रक्षा करने वाले इन ‘रक्षकों’ पर कार्रवाई कब होगी?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar15 Sep

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!