Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

04 Jul 2026, 08:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260704 081226
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

 

सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

कृत्रिम गर्भाधान एवं क्षीरधारा ग्राम योजना के लक्ष्यों में प्रगति लाने दिए निर्देश

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बेनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्यों में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पशुपालकों का आधार अपडेट कराते हुए बैंकों से समन्वय स्थापित किया जाए तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के प्रकरणों का निराकरण निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र पशुपालकों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।समीक्षा बैठक में क्षीरधारा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत चयनित ग्रामों में आवश्यक गतिविधियों का प्रभावी संचालन करते हुए शासन की मंशानुरूप कार्य किए जाएं।बैठक में पशु चिकित्सा सेवाओं, टीकाकरण अभियान, पशु रोग नियंत्रण एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर पशुपालकों को जागरूक करने तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पशुपालन विभाग अमित सोनी सहित  संबंधित अधिकारी एवं मैदानी अमला उपस्थित रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!