डॉ. अंजना सिंह बनीं छात्र क्लब चिकित्सक मंच की वरीय उपाध्यक्ष
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। छात्र क्लब चिकित्सक मंच (यूनिट, छात्र क्लब ग्रुप) की बैठक रविवार को रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जसलोक हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना सिंह को चिकित्सक मंच का वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा कि डॉ. अंजना सिंह के अनुभव और सेवा भावना से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह मंच द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य कार्यशालाओं और रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
चिकित्सक मंच के संयोजक दीपक कुमार साहु ने बताया कि छात्र क्लब चिकित्सक मंच, छात्र क्लब ग्रुप की एक इकाई है, जो रांची के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से नि:शुल्क मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य कार्यशालाएं और रक्तदान शिविर आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंजना सिंह के जुड़ने से मंच की सामाजिक सेवा गतिविधियों को और अधिक बल मिलेगा।
ब्रजेश कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ. अंजना सिंह एक कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। उनकी सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाता है। उनके मंच से जुड़ने पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
बैठक में डॉ. बी.के. सिंह, राजकिशोर राणा, डॉ. बी.के. शर्मा, अशोक कुमार राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

छत्तीसगढ़ में 15 दिनों का अवकाश घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद, कतरासगढ़ : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा के लकड़का 4/5 नंबर रेलवे ग्राउंड में अवैध निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद धनबाद, 20 सितम्बर 2026: भारत सरकार की "Zero Coal Leakage Tolerance Policy" के प्रभावी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।