Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Darbhanga

Pindaruch Land Dispute Darbhanga | न्यायालय में लंबित है जमीन विवाद, चाचा पर फर्जी प्राथमिकी कराने का आरोप

05 Jul 2026, 11:07 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Pindaruch Land Dispute Darbhanga

Pindaruch Land Dispute Darbhanga | दरभंगा में जमीन को लेकर घमासान

दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड के पिण्डारूच पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में पैतृक जमीनी विवाद का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने अपने ही सगे चाचा पर झूठे FIR कर पत्नी एवं छात्र पुत्र को फंसाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता आनन्द कुमार ठाकुर गोपालपुर गांव के निवासी स्व काशीकान्त ठाकुर के पुत्र हैं।

Pindaruch Land Dispute Darbhanga

उन्होंने हमारे संवाददाता को बताया कि उनके पिताजी और चाचाजी विनय कान्त ठाकुर के बीच पैतृक जमीन का बंटवारा दिनांक 02/06/2011 को पंचगणों के हस्ताक्षर युक्त निर्णय और आपसी सहमति से हो चुका है। बावजूद इसके चाचाजी विनय कान्त ठाकुर उनके तीन डिसमिल जमीन पर अपना दावा यह कहकर ठोक रहे हैं कि ये उन्होंने पिण्डारूच निवासी विक्रेता महेश कांत चौधरी से खरीदा है और विक्रेता का गवाह सूर्य नारायण महाराज उर्फ लड्डू महाराज है । विनय कान्त ठाकुर के अनुसार उनके पास उक्त जमीन का केवाला उपलब्ध है जबकि शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके चाचा जमीन का जो भी कागज दिखा रहे हैं, वह फर्जी साबित हो चुका है।

Pindaruch Land Dispute Darbhanga

ज्ञातव्य हो कि उक्त भूमि पर ही आनन्द कुमार ठाकुर को आंगन से सड़क पर आने-जाने वास्ते 5 फीट रास्ता विनय कान्त ठाकुर से प्राप्त है संगहि अन्य फरिकैनों से शेष भूमि प्राप्त है जिसका उनके पास तमाम साक्ष्य उपलब्ध हैं और उन्हें इस संदर्भ में अंचलाधिकारी, केवटी से भी आदेश प्राप्त हो चुका है। इस पूरे मामले पर शिकायतकर्ता द्वारा सिविल कोर्ट दरभंगा में टाईटल सूट केस केवाला रद्द करवाने के लिए भी किया गया है, जो दरभंगा न्यायालय में चल रहा है।

Pindaruch Land Dispute Darbhanga

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गांव में नहीं रहते हैं, जीविकोपार्जन हेतु गुजरात के कच्छ जिला में रहते हैं। गांव में उनका परिवार रहता है। विगत 8 मई को विनय कान्त ठाकुर ने कमतौल थाना में एक FIR दर्ज करवाया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित आनन्द कुमार ठाकुर के पुत्र मयंक एवं उनकी पत्नी ममता देवी ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की एवं उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कमतौल थाना ने इस पर संज्ञान लेते हुए घटनास्थल का दौरा किया एवं आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पूछताछ में पता चला कि विनय कान्त ठाकुर उक्त दिन गांव में उपस्थित ही नहीं थे। इस संदर्भ में समाज में एक आम बैठक आयोजित कर लिखित हस्ताक्षर के साथ समाज के लोगों ने यह सत्यापित किया कि उक्त व्यक्ति उस दिन गांव में नहीं थे।

Pindaruch Land Dispute Darbhanga

पीड़ित आनन्द कुमार ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह पूरी घटना थाना के संज्ञान में है अतः इस FIR को रद्द कर विनय कान्त ठाकुर पर फर्जी FIR करने का मुकदमा दर्ज किया जाय। हमारे संवाददाता को स्थानीय स्तर पर जांच करने पर पता चला कि विनय कान्त ठाकुर एक विवादित छवि वाले व्यक्ति हैं, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया है, वो इस परिवार को परेशान करने का काम कर रहे हैं।

पत्रकार : सीतेश चौधरी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आज नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर मीडिया सेल के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya21 Sep

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद l

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण गया, 21…

पूरी खबर पढ़ें →
आज पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया l
मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l
Gaya20 Sep

मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…

पूरी खबर पढ़ें →
गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत
Kaimur (Bhabua)19 Sep

गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत

कैमूर में अनुकंपा के आधार पर 6 गृहरक्षकों के आश्रितों के चयन को मिली मंजूरी आज दिनांक 19.09.2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!