गंगापुर मिल मण्डल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद अग्रवाल मनोनीत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



भीलवाड़ा गंगापुर मिल मण्डल सेवा संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 5 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे होटल लैंडमार्क में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दो वर्षों (सत्र 2026-28) के लिए सर्वसम्मति से चुनाव व मनोनयन की कार्यवाही संपन्न हुई, जिसमें श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल को संस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया।
रोमांचक रही चुनाव प्रक्रिया
चुनाव अधिकारी श्री मदन लाल डीडवानिया की देखरेख में शुरू हुई चुनावी कार्यवाही में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के नाम सामने आए थे:
श्री रमेश चन्द्र जी बाल्दी (प्रस्तावक: श्री जगदीश जी अग्रवाल, समर्थक: श्री करण सिंह सिंघवी)
श्री जगदीश जी अग्रवाल (प्रस्तावक: श्री लादू लाल जी, समर्थक: श्री श्याम सुन्दर जी समदानी)
रमेश चन्द्र बाल्दी ने
नाम वापस ले लिया। उनके इस निर्णय के बाद मैदान में एकमात्र प्रत्याशी श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल ही शेष रहे।
सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन
एकमात्र प्रत्याशी रहने और उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति मिलने के बाद चुनाव अधिकारी मदन लाल डीडवानिया ने श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल को आगामी दो वर्षों (2026-28) के लिए गंगापुर मिल मण्डल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की घोषणा की। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने भी अपनी लिखित स्वीकृति प्रदान करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगठन के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने नए अध्यक्ष को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।