भाजपा कानपुर दक्षिण के सभी 13 मंडलों में कामकाजी बैठकें संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क पर दिया गया जोर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हिमांशु दीक्षित, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, रविवार को भाजपा कानपुर दक्षिण के सभी 13 मंडलों में मासिक कामकाजी बैठकों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन की आगामी कार्ययोजना तैयार करना और बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत करना था।
इसी क्रम में किदवई नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष दीपांकर मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रमों सहित कई अहम संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका सशक्त बूथ तथा सक्रिय मंडल संगठन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेकर कार्य करें। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने पर भी जोर दिया।
बैठक में संगठनात्मक दायित्वों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, भूपेंद्र त्रिपाठी, पार्षद अवधेश त्रिपाठी, अभिषेक निगम, मनीष बाथम, सचिन भट्ट, देवदत्त बक्शी, अमित शुक्ला, अमरदीप, विकास त्रिपाठी, आनंद मिश्रा और सनी गुप्ता सहित मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।