पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन मिथलेश कुमार शुक्ला ने ग्रहण किया पदभार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग के आदेश क्रमांक F 1/1/41/008/2026-B-2/02 (HOME), भोपाल, दिनांक 03.07.2026 तथा पुलिस मुख्यालय, भोपाल के अनुमोदन आदेश क्रमांक PHQ/1/IPS/1/622/2026, दिनांक 04.07.2026 के अनुपालन में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने आज दिनांक 06 जुलाई 2026 (पूर्वाह्न) को पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर का पूर्ण प्रभार विधिवत ग्रहण कर लिया। उल्लेखनीय है कि मिथिलेश कुमार शुक्ला पिछले तीन माह से अधिक समय से पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन के अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। अब मध्य प्रदेश शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत उन्होंने नर्मदापुरम से स्थानांतरित होकर सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नियमित रूप से पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, सागर रेंज, सागर शतीन्द्र चौहान एवं पुलिस अधीक्षक, सागर अनुराग सुजानिया उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने मिथिलेश कुमार शुक्ला का स्वागत करते हुए उन्हें नई पदस्थापना पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा सफल कार्यकाल की कामना की। पदभार ग्रहण करने के उपरांत शुक्ला ने कहा कि सागर जोन में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा आमजन के साथ पुलिस की संवेदनशील एवं जनोन्मुखी कार्यप्रणाली उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगी। उन्होंने जोन के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर पुलिसिंग एवं नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।