Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धमतरी /मगरलोड..हथौड़ी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घायल का एम्स में इलाज जारी

06 Jul 2026, 06:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1000413043

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी करेलीबड़ी ने हत्या की नीयत से हथौड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:15 बजे ग्राम हसदा नंबर-1 स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने टीन शेड के नीचे चंद्रहास साहू अन्य ग्रामीणों के साथ बैठे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते देवलाल निषाद वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने लोहे की हथौड़ी से लगातार हमला कर दिया।

हमले से बचने के प्रयास में वार पीड़ित के सिर के बजाय दाहिने जबड़े और दाहिने हाथ की कोहनी पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रक्तरंजित कंक्रीट, खून से सना रूमाल सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी भी बरामद कर जब्त की गई।

चिकित्सकीय रिपोर्ट में घायल को गंभीर चोटें एवं फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवलाल निषाद (38 वर्ष), निवासी ग्राम हसदा नंबर-1, थाना मगरलोड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

धमतरी पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई, जिससे प्रकरण को मजबूत बनाया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi21 Sep

छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग नें 2026 के लिए दशहरा ,दिपावली , एवं शीतकालीन अवकाश घोषणा कर दिया है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!