Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

आकाशीय बिजली का भीषण कहर: छह गायों व एक गर्भवती भैंस की दर्दनाक मौत

06 Jul 2026, 06:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260706 WA0019

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि तीन पशुपालक परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से छह गायों और एक गर्भवती भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि प्रभावित पशुपालकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।  IMG 20260706 WA0019
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत फूलवार के राजस्व गांव महुवरिया निवासी रुपन यादव तथा जोरुखाड़ निवासी सुखाई गोंड सोमवार को रोज की तरह अपने दर्जनभर मवेशियों को चराने के लिए घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर टेढ़ारिया खोली के जंगल में ले गए थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जान बचाने के लिए पशुपालक मवेशियों को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने का प्रयास कर ही रहे थे कि एक पेड़ के नीचे खड़े पशुओं पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।
इस भीषण हादसे में रुपन यादव की चार गाय तथा सुखाई गोंड की दो गाय मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ गईं। देखते ही देखते छह बेजुबान पशुओं की मौत से जंगल में चीख-पुकार मच गई। पशुपालक अपने पशुओं को बचा नहीं सके और असहाय होकर घटना को देखते रह गए।
इसी दौरान जोरुखाड़ गांव निवासी इंद्रजीत यादव के घर पर बंधी एक भैंस भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इंद्रजीत यादव ने बताया कि भैंस लगभग आठ माह की गर्भवती थी और करीब दो माह बाद बच्चा देने वाली थी। भैंस की मौत से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृत पशुओं को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन ही इन परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है। एक ही दिन में सात पशुओं की मौत ने इन परिवारों की आर्थिक स्थिति को गहरा आघात पहुंचाया है। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराकर पीड़ित परिवारों को संबल देने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी का पर्व
Hathras14 Sep

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी का पर्व

हाथरस सिकंदराराऊ नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के…

पूरी खबर पढ़ें →

हाथरस सिकंदराराऊ में अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण को लेकर सभासदों ने चेयरमैन व ईओ को सौंपा ज्ञापन
Hathras14 Sep

हाथरस सिकंदराराऊ में अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण को लेकर सभासदों ने चेयरमैन व ईओ को सौंपा ज्ञापन

हाथरस सिकंदराराऊ ।नगर के जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण और विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका…

गाय चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन
Hathras14 Sep

गाय चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन

हाथरस सिकंदराराऊ ।कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनोली में गाय चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने…

पूरी खबर पढ़ें →
गणेश चतुर्थी पर डीएम ने दाऊजी महाराज मंदिर में की पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण के साथ मेले की परंपरा का शुभारंभ
Hathras14 Sep

गणेश चतुर्थी पर डीएम ने दाऊजी महाराज मंदिर में की पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण के साथ मेले की परंपरा का शुभारंभ

ध्वजा पूजन और मंदिर की परिक्रमा कर मंदिर पर ध्वजा रोहण किया जिलाधिकारी ने श्री दाऊजी और रेवती…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!