अफवाहों पर ध्यान न दें, अखाड़ा परिषद पूरी एकजुटता के साथ महाकुंभ की तैयारियों में जुटा : महंत रवींद्र पुरी महाराज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



हरिद्वार, वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रातः स्मरणीय परम पूज्य,श्रीमहंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद संत-महापुरुषों का एक प्रबुद्ध, अनुशासित एवं गौरवशाली संगठन है, जो सनातन धर्म की परंपराओं, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सदैव समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व और स्वार्थी लोग परिषद को लेकर अनधिकृत एवं भ्रामक अफवाहें फैलाकर संत समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।
श्रीमहंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर जो भी भ्रम फैलाया जा रहा है, वह पूरी तरह निराधार, असत्य और तथ्यों से परे है। उन्होंने सभी संतों, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें तथा केवल अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद पूर्ण एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ आगामी महाकुंभ की तैयारियों में जुटी हुई है। परिषद का लक्ष्य श्रद्धालुओं को एक भव्य, दिव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुंभ प्रदान करना है। इसके लिए सभी अखाड़ों, संत-महात्माओं और संबंधित संस्थाओं के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखा जा रहा है।
श्रीमहंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा, “जो संत कल हमारे साथ थे, वे आज भी हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे। हमारी शक्ति हमारी एकता, आपसी विश्वास और सनातन धर्म के प्रति समर्पण में निहित है। अखाड़ा परिषद किसी भी प्रकार की भ्रम फैलाने वाली मानसिकता पर विश्वास नहीं करती। हमारा उद्देश्य केवल धर्म, समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना है।” उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव समाज को प्रेम, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता आया है। इसलिए सभी श्रद्धालु सकारात्मक वातावरण बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और महाकुंभ जैसे दिव्य आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।