साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश’

पाली, 06 जुलाई। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को डीओआईटीसी वीसी रूम में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय बजट घोषणाओं, प्रगतिरत परियोजनाओं कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का आकलन कर उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा करना सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में खोदे गए गड्ढों की मरम्मत तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान आरोग्य योजना, निरूशुल्क दवा एवं जांच योजना, एचपीवी वैक्सीनेशन, शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान, दवाइयों की उपलब्धता तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम की प्रगति पर चर्चा हुई। रसद विभाग को एनएफएसए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ाने, तथा बिजली विभाग को टूटे विद्युत तारों, अंडरलाइन पोल्स और ढीले तारों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार वन विभाग को हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधरोपण के लिए गड्ढों की समयबद्ध तैयारी तथा विभागवार लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति, महिला अधिकारिता, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन कार्य तथा जनसुनवाई प्रकरणों के त्वरित निस्तारण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, उपवन संरक्षक कस्तुरी प्रशांत सुले, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल शिपा तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।